Breaking News

एक साथ 95 भेड़ों की मौत, रात को चारा डालकर घर गया था पशुपालक


झुंनूनंू के बुहाना उपखंड के ग्राम पंचायत झारोडा के अंतर्गत आने वाले गांव इस्माइलपुर में एक पशुपालक की करीब 95 भेड़ों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रातों-रात हुए इस भारी नुकसान ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। पीडि़त पशुपालक के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
धर्मेंद्र ने बताया कि बीती रात उन्होंने सभी भेड़ों को बाड़े में चारा खिलाया था और सब कुछ सामान्य था। लेकिन जब वे सुबह बाड़े में पहुंचे, बाड़े में चारों तरफ भेड़ों के शव पड़े थे। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

No comments