कारागार पहुंचे कलेक्टर-एसपी:बैरकों की सघन तलाशी ली
धौलपुर में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और एसपी विकास सांगवान ने सोमवार सुबह जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल परिसर की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।
अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ जेल की बैरकों और पूरे परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। बंदियों की अनैतिक गतिविधियों, अवैध वस्तुओं और मोबाइल फोन की उपलब्धता को लेकर गहन तलाशी ली गई। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने जेल की स्वच्छता, बंदियों को मिल रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया।

No comments