Breaking News

अलवर के सरकारी-अस्पताल से युवक का मोबाइल चोरी, मौका पाते ही 10 सेकंड में लेकर फरार


अलवर के सरकारी अस्पताल में एक युवक का मोबाइल चोरी हो गया। घटना उस समय हुई जब युवक भामाशाह काउंटर की एक नंबर खिड़की के पास खड़ा था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर सीढिय़ों से चढ़कर सीधे खिड़की के पास पहुंचा और ऐसे दिखावा करने लगा जैसे वह किसी काम से आया हो।
लगभग दस सेकंड तक खड़े रहने के दौरान, पीडि़त खिड़की पर कर्मचारी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर मोबाइल चोरी कर लिया और उसे एक सफेद कागज में लपेटकर वहां से निकल गया।

No comments