उदयपुर अब हर सीजन का वैकेशन स्पॉट,लगातार बढ़ रहे टूरिस्ट
उदयपुर शहर के खूबसूरत नजारे देखने देश-विदेश से बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। पिछले 15 साल का आंकड़ा देखें तो हर साल टूरिस्ट की संख्या बढ़ी है। फरवरी- 2026 के ताजा आंकड़ों ने पर्यटन विभाग को भी चौंका दिया है। इस साल फरवरी में 1 लाख 80 हजार 957 टूरिस्ट लेकसिटी आए हैं। वहीं साल 2011 में इस महीने यह संख्या महज 39 हजार के करीब थी।
पिछले साल फरवरी-2025 की तुलना में इस बार पर्यटन का ग्राफ काफी ऊपर है। बीते साल फरवरी में करीब 1.47 लाख घरेलू टूरिस्ट आए थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 1.56 लाख पहुंच गई है। यानी अकेले घरेलू सैलानियों में 9 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

No comments