थोक मंडी देसी व हाइब्रिड टमाटर हो रहा सस्ता, नींबू हो रहा महंगा
जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आल देसी व हाइब्रिड टमाटर सस्ता बिका। आज देसी टमाटर के दाम 5 से 10 रुपए के बीच तो हाइब्रिड टमाटर के दाम आज 12 से 13 रुपए के बीच बोले गए। वहीं बारीक हरी मिर्ची के दामों में गिरावट देखी गई। आज बारीक हरी मिर्ची 60 से 70 रुपए के बीच बिकी। इनके अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी आज यथावत रहे। दूसरी मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज भी आलू सस्ता बिका।

No comments