कोटा के रिहायशी इलाके में ब्लास्टिंग, मकानों में कंपन
कोटा में रिहायशी इलाके में सीवरेज की खुदाई के लिए जमीन में ड्रिलकर जिलेटिन से बारूद भर कर विस्फोट किया गया। जिसके चलते कॉलोनी के मकानों में कंपन हो रहा है। स्थानीय लोगों को मकान की नींव कमजोर होने का डर सताने लगा है।
लोगों का आरोप है कि केडीए के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सही से मॉनिटरिंग नहीं करने के चलते ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है। विरोध जताने पर ठेकेदार द्वारा दादागिरी की जाती है। डर के कारण लोग शिकायत के लिए सामने नहीं आ रहे।

No comments