Breaking News

जयपुर एयरपोर्ट पर 17 मार्च से 7 दिन तक 'नोटम'


जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को अब घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांचनी होगी। कारण एयरपोर्ट पर 17 से 23 मार्च तक रोजाना 4 घंटे का नोटम लागू रहेगा। इसके दौरान एयरपोर्ट से फ्लाइट्स की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं एयरपोर्ट पर इस अवधि में 6 फ्लाइट्स री-शेड्यूल की गई हैं।
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार मानसून सीजन से पहले रनवे के नियमित रखरखाव और एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम को हैलोजन से एलईडी में अपग्रेड करने के लिए 17 से 23 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक नोटिस टू एयर मिशन जारी रहेगा।

No comments