Breaking News

चारधाम यात्रा से पहले केदारनाथ में सुरक्षा बढ़ी


22 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने से पहले मंदिर परिसर में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर समिति ने परिसर को अधिक व्यवस्थित बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
कपाट खुलने से पहले मंदिर के चारों ओर रेलिंग लगाने का कार्य किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान व्यवस्था बनी रहे और दर्शन करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। रेलिंग लगने के बाद मंदिर परिसर पहले की तुलना में ज्यादा व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई देगा। 

No comments