कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई की बंद
अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान सहित दर्जनों खाड़ी देशों पर किए जा रहे मिसाइल हमलों के बाद अब देश भर में पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस का संकट मंडराने लगा है मौजूदा हालात कुछ यूं बन चुके हैं कि देश की तीनों प्रमुख गैस कंपनियों द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई है जिसके कारण आने वाले दिनों में हालत बिगडऩे की संभावना बढऩे लगी है।
बताया जा रहा है कि गैस कंपनियों के प्लांट्स पर कमर्शियल गैस सिलेंडर का कोटा भरने के लिए गाडिय़ों की बड़ी लाइन लगी हुई है जबकि कंपनियों द्वारा डीलरों को कोर जवाब देकर सप्लाई देने से हाथ खड़े कर दिए गए हैं।

No comments