Breaking News

भीलवाड़ा में बंद मकान में हुआ गैस सिलेंडर में ब्लास्ट


भीलवाड़ा में रविवार देर रात एक सूने मकान में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, पहले तो लोगों ने इस धमाके को भारत की जीत के जश्न पर चलाए जा रहे पटाखे की आवाज समझा लेकिन जब धमका तेज ओर आस पास के घरों में वाइब्रेशन हुआ तो लोग घरों से बाहर निकल आए, धमाके की आवाज सुनकर आसपास में दहशत फ़ैल गई।
 मामला भीलवाड़ा के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है,यहां संतोष कॉलोनी में बीती रात करीब 10 बजे के बाद तेज धमाका हुआ,पहले तो लोगों ने इसे भारत की जीत पर चलने वाले पटाखों की आवाज समझा लेकिन बाद में जब लोगों ने बाहर निकल कर देखा तो सत्यनाराण पुरोहित के मकान में सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था।

No comments