Breaking News

848 टेक्सटाइल यूनिट्स को बड़ी राहत, कुर्की आदेश निरस्त


राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर स्थित सांगानेर में रंगाई-छपाई कारखानों के रसायनयुक्त पानी को साफ करने के लिए लगाए गए प्लांट का भुगतान नहीं होने के कारण 848 रंगाई-छपाई इकाइयों को बड़ी राहत देते हुए कुर्की आदेश को रद्द कर दिया। जयपुर के वाणिज्यिक न्यायालय ने 14 फरवरी 2025 को इन इकाइयों की कुर्की का आदेश दिया था, जिसे रद्द कर हाईकोर्ट ने पुन: सुनवाई के लिए भेज दिया। कोर्ट ने कहा कि अदालती डिक्री की पालना को लेकर कार्रवाई के दौरान कोई भी न्यायालय अपनी सीमाओं से बाहर जाकर नए दायित्व तय नहीं कर सकता।

No comments