जयपुर ईदगाह में अनोखी तस्वीर, नमाज के बाद फूलों की बारिश
जयपुर की ईदगाह में ईद-उल-फितर के मौके पर एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली. हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने यहां एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की.
ईदगाह में नमाज के दौरान विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि भी पहुंचे. जैसे ही नमाज पूरी हुई, उन्होंने मुस्लिम नमाजियों पर पुष्प वर्षा की. फूलों की खुशबू के साथ पूरे परिसर में प्रेम, सौहार्द और आपसी सम्मान का वातावरण बन गया.

No comments