राजस्थान के 8 जिलों में बारिश-ओले, तापमान लुढ़का
राजस्थान में मार्च के अंतिम सप्ताह में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जयपुर समेत करीब 8 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि ने गर्मी के बीच ठंड का अहसास करा दिया है। इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है
पश्चिमी विक्षोभ बना बदलाव की वजह मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे बदलाव के पीछे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मुख्य कारण है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए, बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च में इस तरह की गतिविधियां सामान्य नहीं होतीं, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अधिक होने से मौसम में यह बदलाव आया है।

No comments