दुबई तट पर कुवैती तेल टैंकर पर बड़ा हमला
संयुक्त अरब अमीरात के दुबई बंदरगाह से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मंगलवार, 31 मार्च 2026 को कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने जानकारी दी कि उनके एक विशाल कच्चे तेल के टैंकर, 'अल साल्मीÓ, पर सीधा हमला किया गया है। कुवैत ने इस हमले के पीछे ईरान का हाथ होने का दावा किया है। जिस वक्त यह घटना हुई, टैंकर पूरी तरह से तेल से भरा हुआ था और बंदरगाह पर खड़ा था। हमले के बाद जहाज में भीषण आग लग गई और अब प्रशासन को इस बात का डर सता रहा है कि समुद्र के पानी में भारी मात्रा में तेल का रिसाव हो सकता है, जो पर्यावरण के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।

No comments