Breaking News

कोटपूतली पैंथर मूवमेंट कैमरे में कैद


कोटपूतली के पानेडा गांव में एक बार फिर पैंथर का मूवमेंट देखने को मिला है. पावर हाउस के पास दीवार पर बैठा पैंथर कैमरे में कैद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पैंथर की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से पैंथर को पकडऩे की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार पैंथर दिखने से जान-माल का खतरा बना हुआ है. वन विभाग की टीम को सतर्क कर दिया गया है.

No comments