Breaking News

लक्ष्मणगढ़ में रसोई गैस में लगी आग:रेगुलेटर बंद कर पाया काबू


सीकर के लक्ष्मणगढ़ शहर में गुरुवार सुबह एक मकान की रसोई में आग लग गई। हालांकि, स्थानीय लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
यह घटना हमीरपुरा जाने वाली सड़क पर पानी की टंकी के पास स्थित राजकुमार माहीच के घर में हुई। आग रसोई में लगी, जिससे वहां रखे बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। घर से अचानक धुआं उठता देख परिजनों और आसपास के लोगों को आग लगने का पता चला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए और नगरपालिका की दमकल को भी सूचित किया।

No comments