प्रियंका गांधी छुट्टियां मनाने शिमला पहुंची:छराबड़ा में अपने घर पर ठहरी, कुछ दिन बाद दिल्ली लौटेंगी, सुरक्षा बढ़ाई गई
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं लोकसभा में सांसद प्रियंका गांधी शिमला पहुंच गई हैं। वह, शिमला के छराबड़ा में अपने घर पर ठहरी हुई हैं। मीडिया के अनुसार, प्रियंका गांधी अगले चार-पांच दिन वहीं रुकेंगी और छुट्टियां मनाने आई हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी चंडीगढ़ तक हेलिकॉप्टर से पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला आईं। उनके निजी दौरे को गोपनीय रखा गया है। एक- दो दिन बाद प्रियंका गांधी हनुमान मंदिर जाखू में दर्शन को पहुंच सकती है।

No comments