Breaking News

सैलरी को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन


अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में आज गुरुवार को संविदा पर लगे हुए 227 नर्सिंग कर्मियों की ओर से इमरजेंसी के बाहर प्रदर्शन किया गया। नर्सिंग स्टाफ ने करीब 5 महीने से सैलरी नहीं मिलने और विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की गई।
सविधा नर्सिंग कर्मियों ने इमरजेंसी के बाहर धरना देते हुए विरोध किया और बाद में प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया और अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे से मुलाकात की गई। उन्हें विभिन्न मांगों का ज्ञापन दिया गया। नर्सिंग स्टाफ ने चेतावनी दी कि अगर 2 दिन के अंदर उनके अकाउंट में 5 महीने की सैलरी नहीं डाली गई तो सभी हड़ताल पर उतरेंगे।

No comments