Breaking News

तेल-गैस के बाद अब डामर पर 'युद्ध' की मार, सप्लाई रुकी तो जयपुर में सड़कें बनना बंद


मध्य-पूर्व में जारी युद्ध का असर अब जयपुर की सड़कों तक पहुंच गया है। कच्चे तेल के बाजार में उठापटक के कारण डामर महंगा होने के साथ उसकी सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि पहले बुकिंग के दिन ही मिलने वाला डामर अब सात दिन की देरी से पहुंच रहा है। इसका सीधा असर शहर में चल रहे सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों पर पडऩे लगा है, जिसके चलते ज्यादातर ठेकेदारों ने काम बंद कर दिया है।
जयपुर में डामर की आपूर्ति मुख्य रूप से मथुरा और पानीपत रिफाइनरी से होती है, लेकिन हाल के दिनों में सप्लाई चेन सुस्त पड़ गई है। अभियंताओं के मुताबिक, सामग्री के अभाव में मशीनें और मजदूर खाली बैठने को मजबूर हैं।

No comments