Breaking News

बदरीनाथ-केदारनाथ में 'रीलबाजों' पर लगेगी लगाम


बदरीनाथ धाम और केदारनाथ मंदिर में गर्भगृह और मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में मोबाइल, कैमरे पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इसके लिए एसओपी जल्द जारी की जा रही है। प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी, रील बनाने वालों के कारण कई बार असहज स्थिति पैदा हो जाती है। अब इससे श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
दुकानदारों को भी दिए जाएंगे लॉकर धाम में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के फोन, कैमरा रखने को भी उचित व्यवस्था की जाएगी। मंदिर समिति के लॉकर के साथ ही स्थानीय दुकानदारों को भी लॉकर आवंटित किए जाएंगे। 

No comments