Breaking News

श्रीविजयनगर ब्लॉक में कल होगा नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण


सरकारी स्कूलों में आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों के वितरण का प्रथम चरण शुरू हो गया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी  अरविन्द सिंह के आदेश के अनुसार घड़साना ब्लॉक में 10 व 11 मार्च  को  पुस्तकों का वितरण किया गया। वहीं अनूपगढ़ ब्लॉक में 12 व 13 मार्च को, श्रीविजयनगर में 14 मार्च को, सूरतगढ़ में 16 व 17 मार्च को, रायसिंहनगर ब्लॉक  में 18 व 19 को, पदमपुर में 20 व 21 मार्च को, श्रीकरणपुर में 23 व 24 मार्च का, सादुलशहर में 25 मार्च को  एवं श्रीगंगानगर ब्लॉक में 26 व 27 मार्च को पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।  

No comments