कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने रायसिंहनगर में बालिकाओं को दी सजग रहने की जानकारी
रायसिंहनगर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट 4 ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय उच्च बालिका विद्यालय, रायसिंहनगर में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यूनिट के प्रभारी सुखदेव सिंह ने छात्राओं को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के गठन, उद्देश्य और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा महिलाओं और आमजन की त्वरित सहायता के लिए राजकोप सिटीजन ऐप शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आपातकालीन या गैर-आपातकालीन स्थिति में मात्र एक क्लिक पर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने छात्राओं को मोबाइल में राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड भी करवा कर नीड हेल्प ऑप्शन की जानकारी दी।

No comments