एडवोकेट के घर चोर घुसे, सामान चोरी
श्रीगंगानगर में वरिष्ठ एडवोकेट जसवंत भादू के विनोबा बस्ती स्थित मकान मेें चोरी हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ जयपुर में इलाज करवाने गये हुए थे। पीछे से घर में चोरी हो गई। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार विनोबा बस्ती निवासी कांता देवी ने रिपोर्ट दी कि मेरे पति जसवंत भादू की तबीयत खराब होने पर उन्हें जयपुर इलाज करवाने लेकर गई थी। मेरे मकान की चाबी पति के भांजे प्रदीप कासनियां के पास थी। पीछे से अज्ञात चोर मकान की रसोई, बाथरूम व वॉशबेसन से पानी की टूंटियां, एक पानी की मोटर चोरी करके ले गये।

No comments