Breaking News

केंद्र के श्रम कानूनों के विरोध में मजदूरों का काम बंद, उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन


श्रीकरणपुर में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए श्रमिक कानूनों के विरोध में वामपंथी दलों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर विभिन्न मजदूर यूनियनों ने श्रीकरणपुर में काम बंद रखा। पल्लेदार मजदूर यूनियन सीटू, एफसीआई, आरएसडब्ल्यूसी व लेबर यूनियन के बैनर तले मजदूर नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट के आगे धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ विचार रखे। बाद में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। इस दौरान श्रीकरणपुर का मुख्य बाजार सामान्य रूप से खुला रहा।

No comments