श्रीगंगानगर में 6-8 मार्च को होगा कृषि, उद्योग एवं व्यापार का महाकुंभ
श्रीगंगानगर जिले के व्यापारिक और कृषि परिदृश्य को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से सांध्य बॉर्डर टाइम्स और एसबीटी न्यूज की मीडिया पार्टनरशिप में 6, 7 एवं 8 मार्च 2026 को कृषि, उद्योग एवं व्यापार मेला 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह आयोजन क्षेत्र के किसानों, उद्योगपतियों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए एक साझा मंच साबित होगा। इसमें हजारों लोगों की उपस्थिति रहेगी।
मेले में आधुनिक कृषि यंत्र, ट्रैक्टर, एग्री टेक्नोलॉजी, बीज-कीटनाशक, खाद, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं, ऑटोमोबाइल, ई-व्हीकल्स, एमएसएमई उत्पाद, स्टार्टअप और स्थानीय उद्योगों की व्यापक सहभागिता रहेगी।
No comments