चिट्टे का सप्लायर फाजिल्का जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
श्रीगंगानगर में पिछले दिनों जवाहरनगर पुलिस द्वारा चिट्टा सहित गिरफ्तार दो युवकों को चिट्टा की सप्लाई देने के आरोपी को जांच अधिकारी ने फाजिल्का की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना के एसआई रामपाल ने बताया कि जवाहरनगर पुलिस थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 1 व 3 में गिरफ्तार युवकों को चिट्टा की सप्लाई देने के आरोप में फाजिल्का पंजाब के गांव जंडवाला खरला निवासी 19 वर्षीय करण सिंह पुत्र हरभजन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा। वह फाजिल्का जेल में एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक हिरासत में चल रहा था।

No comments