Breaking News

निशान यात्रा में शामिल महिला के गले से सोने की चैन गायब, अज्ञात पर मुकदमा


श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ शहर में ब्राह्मण धर्मशाला से निकली निशान यात्रा में शामिल एक महिला के गले से सोने की चैन गायब हो गई। महिला ने गोयल चौक पर अपनी चैन संभाली। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 29 निवासी पे्रमलता पत्नी सुंदरलाल गोयल ने रिपोर्ट दी कि वह अन्य महिलाओं के साथ श्री श्याम सखा मंडल व महिला मंडल द्वारा आयोजित निशान यात्रा में शामिल थी। गोयल चौक पर यात्रा पहुंची, तो मैंने गले में पहनी सोने की चैन संभाली तो नहीं थी। 

No comments