Breaking News

कड़ी निगरानी में शुरू हुई बोर्ड परीक्षा


श्रीगंगानगर  में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से कड़ी व्यवस्थाओं के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।
सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की लिखित परीक्षा दी। वहीं जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं के विद्यार्थियों ने मनोविज्ञान विषय का पेपर हल किया। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की हलचल और विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह व हल्का तनाव देखने को मिला। नकल पर रोक और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार तकनीक का विशेष उपयोग किया जा रहा है। 

No comments