गार्ड की नौकरी का झांसा देकर युवक से रुपए ठगे
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के चक 2 केबी में रहने वाले एक युवक को गार्ड की नौकरी का झांसा देकर रुपए हड़प कर लिये गये। पुलिस ने पीडि़त युवक की ओर से कोर्ट से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर बीकानेर के दो जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त 20 वर्षीय हितेश कुमार ने मुकदमे में बताया कि मंैने लक्ष्मण ङ्क्षसह से सम्पर्क किया, तो उसने बताया कि बीकानेर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी उपलब्ध है। यहां आ जाओ नौकरी लगा देंगे। लक्ष्मण सिंह के कहने पर मैं मरूधर सीनियर कॉलेज रायसर बीकानेर में आया। यहां लक्ष्मण सिंह ने मुझे पुनीत से मिलवाया।

No comments