अस्पताल से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार होगा कार चालक
श्रीगंगानगर के ब्लॉक एरिया में दुर्गा मंदिर रोड़ पर बालाजी मार्ट चौराहे पर सड़क हादसे में सीआई ज्योति नायक की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस कार चालक 23 वर्षीय नितेश कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी 4 केजेए खाजूवाला को दोपहर बाद तक गिरफ्तार कर सकती है। आरोपी कार चालक जिला अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे मुकदमे में गिरफ्तार किया जायेगा।
पुलिस ने जिला अस्पताल से आरोपी नितेश की मेडिकल रिपोर्ट भी तलब की है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पायेगा कि वह नशे में था या नहीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार चालक युवक श्रीगंगानगर में किराये पर रहता था और यहां रह कर आईलेट्स की तैयारी कर रहा था।

No comments