बंद का रहा मिला जुला असर, किसान चौक पर किया चक्काजाम
श्रीगंगानगर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न संगठनों ने आज भारत बंद में भाग लिया। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे नेशनल हाइवे स्थित किसान चौक पर एकत्रित हुए। यहां इन्होंने कुछ समय के लिए चक्काजाम किया। इससे एक बार वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इसके बाद आंदोलनकारी अपने वाहनों से गोल बाजार पहुंचे। यहां पर पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने दुकानें बंद करवाईं। इस दौरान कुछ दुकानेंं बंद तो कुुुुुुुुछ खुली रहीं। बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला।
गोल बाजार में गांधी चौक पर हड़ताल में शामिल संगठनों और यूनियनों की सभा हुई। सभा को हरकेवलदीप सिंह, जिला व्यापार संघ के नरेश सेतिया, खेत मजदूर यूनियन के वकील सिंह, किसान सभा के रिछपाल सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, बीएस राणा, आईडीपी के राजेश भारत आदि ने संबोधित किया।

No comments