Breaking News

हेरोइन सहित चार युवक गिरफ्तार


श्रीकरणपुर  में एएनटीएफ टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के मामले में कार सवार चार युवकों को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 115 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत 60 लाख रुपए आंकी गई है। 
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से बरामद हेरोइन पंजाब से लाई गई थी। तस्करों को भारत माला नेशनल हाइवे 911 पर दबोचा गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान रवि कुमार साधुवाली, दिलप्रीत सिंह वार्ड 11, गुरप्रीत सिंह गांव 5 पीएसडीसी और अनिल कुमार 7 केएनडी रावला के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करों से एक कार भी जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

No comments