Breaking News

श्री दुर्गा मंदिर में श्याम बाबा की नगर परिक्रमा


श्रीगंगानगर में विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चल रहे श्री श्याम बाबा देव प्राण प्रतिष्ठा एवं सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत व श्री श्याम कथा महोत्सव के दौरान गुरुवार को श्याम बाबा की ध्वजा नगर परिक्रमा निकाली गई।
समिति सचिव राजेश वाट्स ने बताया कि श्री श्याम बाबा देव प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आज प्रात: 11.15 बजे श्याम बाबा की ध्वजा नगर परिक्रमा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या मेेें श्रद्धालुओं सहित दुर्गा मंदिर के पुजारी पं. ऋषि शर्मा व पं. मनोज दुबे सहित मंदिर के सेवादार शामिल हुए। यह नगर परिक्रमा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापिस दुर्गा मंदिर में पहुंचकर विसर्जित हुई। 

No comments