किसान के नोहरे से 20 क्विंटल ग्वार चोरी
हनुमानगढ़ के संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र के गांव नुकेरा में एक किसान के नोहरे से ग्वार चोरी हो गया। चोरों का पता चलने पर इस मामले में पंचायत हुई, जिसमें आरोपियों ने चोरी का ग्वार वापिस करने का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में मुकर गये। पुलिस ने किसान की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार राजेन्द्र जाट निवासी वार्ड नं. 4 नुकेरा, ने बताया कि उसके घर के पास स्थित नोहरे में करीब 50 क्विंटल ग्वार रखा हुआ था। 5 फरवरी की रात करीब 10 बजे विशाल पुत्र निर्मल, प्रमोद पुत्र गोपीराम निवासी किंगरा हाल नुकेरा तथा गुरविन्द्र सिंह उर्फ गोरा पुत्र जगसीर सिंह गिल निवासी मालारामपुरा डाणी, प्रमोद के टाटा एस वाहन के साथ मौके पर आए और 20 क्विंटल ग्वार चोरी करके ले गये।

No comments