Breaking News

स्पीड ब्रेकर के कारण दो ट्रेलर भिड़े, चालक परिचालक घायल


श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ मार्ग पर नेतेवाला पुल के निकट बीती रात  स्पीड ब्रेकर के कारण दो ट्रेलर भिड़ गये। हादसे में पीछे से टकराये ट्रेलरके चालक व परिचालक घायल हो गये। दोनों को जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात खाली ट्रेलर सूरतगढ़ मार्ग पर जा रहा था। स्कूल के निकट ब्रेकर आने पर ट्रेलर चालक ने बे्रक लगाये। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रेलर आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में पीछे वाले ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने घायल चालक व परिचालक को जिला सिविल अस्पताल में पहुंचाया। सदर पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।

No comments