श्री गुरुनानक कृष्णा मंदिर में 15 मार्च को 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह
श्रीगंगानगर में एच ब्लॉक डिग्गी के निकट स्थित श्री गुरुनानक कृष्णा मंदिर समिति की ओर से आगामी 15 मार्च को 11 जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
समिति अध्यक्ष मनजीत सिंह मंड ने बताया कि विवाह समारोह को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मंदिर प्रांगण में समिति पदाधिकारी बीएस चौहान व रमेश कुमार वितरना की अध्यक्षता में आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में भोजन व्यवस्था, अतिथि सत्कार, बारात स्वागत, मंच सज्जा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

No comments