प्लास्टिक पर प्रतिबंध सिर्फ कागजों तक, बाजार में धड़ल्ले से चल रही पॉलीथिन
राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लागू किए जाने के बावजूद शहर में इसका असर जमीन पर नजर नहीं आ रहा। किराना, सब्जी, मेडिकल और कपड़ा दुकानों पर आज भी खुलेआम पॉलीथिन थैलियों का उपयोग हो रहा है। नियमों की जानकारी होने के बाद भी दुकानदारों में किसी तरह का भय नहीं दिखता, वहीं नगर परिषद की ओर से भी प्रभावी कार्रवाई का अभाव साफ नजर आ रहा है।
श्रीगंगानगर शहर के प्रमुख बाजारों और मंडियों में ग्राहक बिना रोक-टोक पॉलीथिन में सामान ले जाते देखे जा सकते हैं। कई दुकानदारों का कहना है कि वैकल्पिक थैले महंगे पड़ते हैं और ग्राहक भी मुफ्त पॉलीथिन की ही मांग करते हैं। ऐसे में वे मजबूरी में इसका उपयोग कर रहे हैं।

No comments