Breaking News

एमडी विकास गोदारा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित


श्रीगंगानगर के सोनक टोयोटा में संस्थान के एमडी विकास गोदारा के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों एवं ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
इस अवसर पर सोनक टोयोटा के सीओ संतोष त्रिपाठी एवं जीएम सुभाष शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे जीवन बचाने वाला पुनीत कार्य बताया।

No comments