अब राजस्थान के इस नेशनल हाइवे पर भी हाईटेक निगरानी
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं अनुशासित बनाने की दिशा में राजस्थान पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के शाहजहांपुर से अजमेर खंड पर अत्याधुनिक स्मार्ट ट्रैफिक प्रवर्तन प्रणाली लागू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत अब हाईवे पर लगे हाईटेक कैमरे चौबीसों घंटे निगरानी रखेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
कैमरे जैसे ही कोई नियम तोडऩे की घटना रिकॉर्ड करेंगे, सिस्टम स्वत: मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई-चालान तैयार कर वाहन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज देगा।

No comments