Breaking News

अंतिम संस्कार के वक्त अचानक पहुंची 3 थानों की पुलिस


मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के गेरोटा गांव में एक युवक द्वारा जान देने के मामले में अंतिम संस्कार के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के विरोध के बीच चिता से शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही। थाना प्रभारी गौरव प्रधान ने बताया कि गेरोटा निवासी राहुल मीणा ने जान दी थी। 

No comments