Breaking News

108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने वेतन कटौती के विरोध में प्रदर्शन


झुंझुनूं में वेतन कटौती और कार्यस्थल पर दुव्र्यवहार के आरोपों को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने बुहाना में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रशासन पर उनकी आर्थिक स्थिति से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो सेवाएं ठप कर दी जाएंगी।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने संबंधित कंपनी पर वेतन कटौती कर आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि समय पर और पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा, जिससे उनके परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

No comments