घर में घुसकर बंदर ने की अनोखी हरकत
राजधानी जयपुर से हैरान कर देने वाली, लेकिन दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. बंदर घर के भीतर घुसा, रसोई में पहुंचा और फ्रिज खोलने लगा. इसके बाद फ्रिज में रखी दूध की थैली निकाली और बाकायदा फ्रिज बंद कर वहां से चल दिया.
यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बंदर की इस 'स्मार्टÓ हरकत को देखकर घर वाले भी हैरान रह गए और उन्होंने इस अनोखी चोरी को मज़ेदार अंदाज़ में लिया. बंदर का यह वीडियो जयपुर की पाश कॉलोनी जगतपुरा का है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

No comments