भीलवाड़ा में हाईवे पर नाकाबंदी में भिड़ी आधा दर्जन गाडिय़ां
भीलवाड़ा में अजमेर हाईवे पर बीती रात नाकाबंदी के दौरान बड़ा सड़क हादसा हुआ। भीलवाड़ा डेयरी के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम के सामने एक के बाद एक करीब आधा दर्जन गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। हादसे में मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी समेत वाहनों में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
मामला सदर थाना क्षेत्र के भीलवाड़ा अजमेर हाईवे का है। बीती रात पुलिस टीम भीलवाड़ा डेयरी के पास बैरिकेड्स लगाकर रोज की तरह गाडिय़ों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने नाकाबंदी देखकर अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।

No comments