फूलों की खुशबू से महका जोधपुर, ड्रेस-मैचिंग वरमाला का बढ़ा ट्रेंड, रोजाना हो रही 20 टन फूलों की आवक
शादी के सीजन के चलते जोधपुर में फूलों की रौनक हर गली, चौक और बाजार तक फैली हुई है. इन दिनों शहर में शहनाइयों की धुन के साथ फूलों की खुशबू भी पूरे शहर में महसूस की जा रही है. फूलों की भारी मांग का मुख्य कारण शादियों में बदलती पसंद और वरमालाओं के लिए बढ़ता फैशन है. जोधपुर में रोजाना लगभग 20 टन फूल अन्य राज्यों से मंगवाए जा रहे हैं. इनमें पुणे, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता से हजारों बंडल गुलाब और अन्य सजावटी फूल आते हैं.

No comments