नेशनल हाईवे पर सड़क डालने वाली मशीन में आग
सीकर से जयपुर जाने वाले नेशनल हाईवे पर आज सड़क डालने वाली मशीन में आग लग गई। आग इतनी ज्यादा तेज थी कि इसकी लपटें ऊंची उठी। मशीन में रखा डामर और उसका लिक्विड ज्यादा गर्म होने की वजह से आग लगने की आशंका रही। इस घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। गोकुलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।
एसएचओ प्रीति बेनीवाल के मुताबिक नेशनल हाईवे पर बाजोर में प्रिंस हॉस्पिटल के सामने वर्तमान में सड़क डालने का काम किया जा रहा है। आज मशीन के द्वारा यहां पर सड़क डाली जा रही थी। इसी दौरान अचानक मशीन में आग लग गई।

No comments