Breaking News

भरतपुर में पूर्व मंत्री की सूचना पर नहीं पहुंची पुलिस


भरतपुर में अवैध खनन के खिलाफ पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह की सूचना पर पुलिस ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। विश्वेंद्र सिंह ने अलसुबह करीब 3:30 बजे पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलने की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन करीब 20 मिनट इंतजार के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
इसके बाद सुबह करीब 8 बजे उन्होंने सेवर थाने के सामने दोबारा ऐसे वाहन देखे। पुलिसकर्मी को थाने से बुलाकर लाने पर चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करने की कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments