Breaking News

एकादशी पर निकाली ध्वजा यात्रा


श्रीगंगानगर में फाल्गुन शुक्ल की एकादशी पर शुक्रवार को शहर की कई कॉलोनियों से खाटू श्याम बाबा के भक्तों की टोलियों ने ध्वजाएं लेकर खाटूश्याम मंदिर पहुंचकर बाबा के दरबार में अर्पित की। ध्वजायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
शहर की पुरानी आबादी रामनगर के वार्ड 3 एवं 4 सहित अन्य कॉलोनियों से आज श्यामभक्तों ने ध्वजा यात्रा निकाली। इस ध्वजा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे और श्रद्धालु पुरुष हाथों में श्याम बाबा की लाल, पीली, गुलाबी व हरी ध्वजाएं लिए शामिल हुए। पुरानी आबादी के माइक्रोवेव टावर-ताराचन्द वाटिका रोड से होतेे हुए उदाराम चौक, गौशाला रोड व हनुमानगढ़ मार्ग होते हुए श्रद्धालु ध्वजाएं लिए सुदामानगर स्थित खाटूश्याम मंदिर पहुंचे।

No comments