कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व एंटी रोमियो स्क्वायड की सघन गश्त
श्रीगंगानगर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट 1 व 2 तथा एंटी रोमियो स्क्वायड की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
यूनिट प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि टीम पे मस्जिद एरिया, विनोबा बस्ती पार्क एरिया, मदरसा परिसर, दीनदयाल उपाध्याय पार्क, हनुमान मंदिर एरिया, एच.पी. ब्लॉक एरिया, पायल सिनेमा एरिया, प्रेम नगर एरिया, दुर्गा मंदिर एरिया, आदर्श पार्क, नेहरू पार्क एरिया, गोदारा कॉलेज, गुरुनानक कॉलेज, विभिन्न स्कूलों, मुख्य चौराहों एवं बस स्टैंड क्षेत्रों में गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। मदरसा के बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में जानकारी दी गई।

No comments