पीएनबी की बीसी से दो लैपटॉप, मोबाइल व नकदी चोरी
श्रीगंगानगर जिले के घमूड़वाली पुलिस थाना क्षेत्र के बींझवायला कस्बे में पीएनबी की बीसीदुकान से दो लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 16, गुरुद्वारा के पास बींझवायला निवासी मनदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह मंडी में रुपये लेन-देन का कार्य करता है तथा उसके पास पंजाब नेशनल बैंक की बीसी सुविधा है। रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। अगले दिन जब वह देर से करीब 1 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो पाया दुकान का ताला टूटा हुआ था।

No comments