Breaking News

तपोवन ट्रस्ट शुरू करेगा 'खिलौना लाइब्रेरीÓ प्रकल्प


तपोवन ट्रस्ट श्रीगंगानगर द्वारा बच्चों के लिए एक नई पहल के तहत 'तपोवन खिलौना लाइब्रेरीÓ प्रकल्प शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य घरों में अनुपयोगी लेकिन अच्छी स्थिति में पड़े खिलौनों को जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का बचपन खुशहाल बन सके। तपोवन अध्यक्ष महेश पेडीवाल बताया की  प्रकल्प के तहत बच्चे निर्धारित अवधि के लिए खिलौने घर ले जा सकेंगे और बाद में वापस जमा कर अन्य खिलौने प्राप्त कर सकेंगे। केंद्र पर विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री उपलब्ध रहेगी, जहां आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चे आकर खेल सकेंगे। साथ ही शिक्षाप्रद डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाने की भी व्यवस्था की जाएगी।

No comments